साहब हमारे बच्चे कुंवारे ही रह जाएंगे फेक्ट्रियो के प्रदूषण पर अंकुश लगाइए
साहब हमारे बच्चे कुंवारे ही रह जाएंगे फेक्ट्रियो के प्रदूषण पर अंकुश लगाइए
*पर्यावरण संरक्षण मंडल में ग्रामीणो ने सुनाई मन की पीड़ा*
सुरेन्द्र जैन /धरसीवा
साहब हम बहुत परेसान हैं प्रदूषण को देखकर लड़की वाले भी अब हमारे गांव में संबन्ध करने से इंकार करने लगे हैं हमारे बच्चे कुंवारे ही रह जाएंगे प्रदूषण पर अंकुश लगाइए साहब।
यह कहना है ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे गांव सोंडरा के ग्रामीणो का उन्होंने अपनी यह दर्दभरी पीड़ा पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यालय में जाकर व्यक्त की है।
ग्राम पंचायत सोण्डरा ग्राम सभा सचिव राजेश साहू, पंच राधा साहू ,पंच संतोषी गोस्वामी ,पंच कुमारी गायकवाड़ ,सुनीत गायकवाड़ ने मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रदूषण से उतपन्न अपनी समस्याओं को लेकर दस्तक दी प्रबंधक पर्यावरण संरक्षण मंडल मनीष कश्यप की गैर मौजूदगी में मंडल के वैज्ञानिक नवीन मालवीय को ज्ञापन सौपा इस दौरान महिला पंचों ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर करीब डेढ़ घण्टे विस्तार से चर्चा की ओर बताया कि वासवानी इंडस्ट्रीज एवं घनकुल स्टील फेक्ट्री गांव के बहुत नजदीक में हैं उनकी चिमनियों से अधिकांश समय भारी मात्रा में काला धुंआ निकलता रहता है बाजार चोक के पीछे तालाब ओर अन्य तालाबों में सुबह प्रदूषण की काली परत जम जाती है मकानों की छतों पर घर के अंदर सामान के ऊपर फर्श पर फेक्ट्रियो के प्रदूषण की परत जम जाती है सफाई कर करके थक जाते हैं बीमारियां भी फैल रही हैं हमारे बच्चो की शादी विवाह करने हम लड़की वालों को बातचीत कर संबन्ध के लिए देखने बुलाते हैं ओर जब वह लड़का का घर देखने आते है तो प्रदूषण देखकर अपनी बेटी का संबन्ध यहां करने से मना कर देते हैं ग्रामीणो ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश की मांग की।
*लंबे समय से हैं ग्रामीण हलाकान*
लंबे समय से बढ़ते ओधोगिक प्रदूषण से ग्रामीण हलाकान हैं सर्वाधिक प्रदूषण सांकरा व सोण्डरा के ग्रामीणो को झेलना पड़ता है इसका मुख्य कारण यह है कि फेस टू की ओधोगिक इकाइयां स्पंज आयरन प्लांट सांकरा व सोण्डरा गांव के उत्तर दिशा में हैं और हवा का रुख अधिकांशतः दक्षिण की ओर होता है इस कारण इन फेक्ट्रियो का प्रदूषण लगातार निकलने वाला काला जहरीला धुंआ ही नहीं अपितु उधोगो की काली सफेद राखड़ भी तेज हवा के साथ सबसे अधिक इन्ही गांवो तक पहुचती है ।
*प्रदूषण पर लगे अंकुश सीएसआर से हो विकास*
ग्रामीणो ने कहा कि प्रदूषण तो लगभग सभी फैक्ट्रियां फैला रही हैं लेकिन गांव के सबसे नजदीक स्थित वासवानी इंडस्ट्रीज ओर घनकुल स्टील फेक्ट्री की चिमनियों से अधिकांश समय भारी मात्रा में काला धुंआ निकलता रहता है तालाब के पानी के ऊपर खाआली परत जम जाती है।
*हमारे बच्चो के रिश्ते कैंसिल होने लगे साहब*
प्रदूषण की समस्या को लेकर पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यालय पहुचे ग्रामीणो महिलाओं ने प्रबंधक मनीष कश्यप की अनुपस्थिति में वैज्ञानिक पर्यावरण संरक्षण मंडल नवीन मालवीय को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौपा ज्ञापन सौपने के बाद ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि साहब प्रदूषण से हम लोग बहुत परेसान हैं घरों की छतों पर काली परत अंदर भी बर्तन कपड़े सब प्रदूषण की चपेट में रहते हैं अब तो हमारे बच्चों के रिश्ते भी प्रदूषण के कारण कैंसिल होने लगे हैं लड़की वाले लड़का देखने जब गांव आते हैं तो प्रदूषण देखते ही रिश्ते से मना कर देते हैं कहते हैं यहां से दूर रायपुर में कहीं रहने लगो ऐंसे प्रदूषण में हम बच्ची का विवाह यहां नहीं करेंगे ।
सोण्डरा ग्राम सभा सचिव राजेश साहू, राधा साहू (पंच)संतोषी गोस्वामी (पंच)कुमारी गायकवाड़ (पंच)सुनीत गायकवाड़ आदि ने बताया कि प्रदूषण के कारण रहना मुश्किल हो गया है फैक्ट्रियां प्रदूषण तो फैलाती हैं लेकिन घनकुल स्टील ओर वासवानी ने उनके गांव में कभी सीएसआर से सामुदायिक विकास में कोई रुचि नहीं दिखाई।
*स्कूल तक पहुचता है प्रदूषण*
ग्राम सभा सचिव राजेश साहूँ ने बताया कि सोण्डरा बाजार चोक के उत्तर में स्थित इन स्पंज आयरन फेक्ट्रियो का प्रदूषण तालाब रहवासियों के मकानों के अलावा सरकारी स्कूल तक पहुचता है स्कूल की छत अंदर फर्श सब प्रदूषण की चपेट में रहते हैं पढ़ाई के दौरान कभी तेज हवा चलती है तो फेक्ट्रियो की तरफ से काला काला डस्ट हवा के साथ स्कूल तक पहुचने से सांस लेना तक मुश्किल होता है
*ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष को भी अवगत कराया*
ग्रामीणो ने ज्ञापन की एक कॉपी धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा को भी दी है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणो ने समस्या बताई है प्रदूषण की समस्या गंभीर है वह भी इस मामले में अद्धिकारियो से बात कर प्रदूषण पर नियंत्रण और सीएसआर से गांवो के विकास कराने चर्चा करेंगे।




