रोमन लाल साहू हुए सम्मानित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रोमन लाल साहू हुए सम्मानित

 रोमन लाल साहू हुए सम्मानित



राजिम-

 गत दिवस राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव समारोह राजिम में रोमन लाल साहू सेवा निवृत्त क्रीड़ा अधिकारी को उनके द्वारा शिक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने एवं गरियाबंद जिला में खेलकूद,  स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए छ. ग. प्रदेश साहू संघ के तत्वाधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. विष्णुदेव साय जी एवं अध्यक्ष छ. ग साहू संघ  टहल सिंह साहू के हाथो राजिम भक्तिन माता सम्मान से विभूषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वर्तमान में रोमन लाल साहू भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ गरियाबंद के जिला सचिव, भामाशाह साहू सद्भाव समिति नवापारा राजिम के उपाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद के जिला संगठक, पेंशनर्स समाज तहसील राजिम के प्रवक्ता हैं , उपरोक्त गतिविधियों एवं सामाजिक क्षेत्र में निःशुल्क निःस्वार्थ सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्हें सम्मानित करने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ गरियाबंद, साहू समाज कोपरा, भामाशाह सद्भाव समिति नवापारा राजिम, पेंशनर्स समाज तहसील राजिम द्वारा बधाई एवं  शुभकामनाए प्रेषित किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads