अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर भाइयों ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर भाइयों ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ

  अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर भाइयों ने  ली निष्पक्ष मतदान की शपथ



मजदूर भाई लोकतंत्र की सशक्त व मजबूत कड़ी_लहरे

स्वीप गुलाब के साथ श्रमिक भाइयों ने ली निर्वाचन की शपथ

आरंग

  सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे व मुख्य नगर पालिका अधिकारी के के पटेल के संयोजन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अनंत राइस इंडस्टरीज यूनिट 2 परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तथा अधिकारियों ने  इस अवसर पर मजदूर साथियों का स्वीप गुलाब के पुष्प से सम्मानित कर बधाई दी  और बिस्किट खिला मट्ठा भी पिलाया, तथा निष्पक्ष लोकतांत्रिक मतदान की शपथ करवाई। सीईओ लहरे ने कहा कि मजदूर संवर्ग लोकतंत्र की एक सशक्त और मजबूत कड़ी है ,उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि यदि ये कंधे डाल दें तो देश की व्यवस्था चरमरा जाए  उन्होंने लोकसभा चुनाव 7 मई मंगलवार को सपरिवार शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। सीएमओ पटेल ने  एक-एक वोट के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं मजदूर भाई लखनपाल एवं लक्ष्मण साहू ने कहा कि उन्हें इस सम्मान पर बहुत खुशी है  तथा वे  100% वोट के लिए संकल्पित हैं एवम अन्य साथियों को भी प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर स्वीप जागरूकता टीम से शिक्षक गण महेंद्र पटेल, अरविंद कुमार वैष्णव एवं सीमा भांडेकर ने जागरूकता नारो के साथ मजदूर भाइयों का उत्साह बढ़ाया। तथा कार्यक्रम में गणमान्य श्रवण अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कर्मचारी अजय ध्रुव सहित महिला मजदूरों की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads