अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग मे जिला स्तरीय समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान का किया गया शुभारम्भ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग मे जिला स्तरीय समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान का किया गया शुभारम्भ

अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग मे जिला स्तरीय समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान का किया गया शुभारम्भ



आरंग

 स्वास्थ्य विभाग आरंग के  तत्वाधान में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में  अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष सभापति हीरामन कोसले, सभापति पार्षद भानमती राकेश सोनकर, सभापति पार्षद नरेंद्र लोधी,पार्षद गण संतोष लोधी, वीरेन्द्र कडरा के अथित्य में संपन्न हुआ।



 इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत ने इस अभियान को जागरूकता भरी पहल बताया, वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी  दिनेश शर्मा ने ज्यादा मोबाइल के प्रयोग से आंखों से पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं सावधानियां  तथा जीते जी रक्तदान एवं मृत्यु उपरांत नेत्रदान को महादान बताया। 





साथ ही जिला सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व )राजेंद्र यादव ने बताया की इस अभियान मे प्रथम चरण सितंबर माह मे सभी पूर्व माध्यमिक शालाओं मे शत प्रतिशत विद्यार्थीयों की सम्पूर्ण नेत्र परीक्षण किया जायेगा  जिन बच्चों को दृष्टिदोष पाया जायेगा उनका चश्मा जांच कर द्वितीय चरण अक्टूबर माह मे  निशुल्क चश्मा वितरण  किया जाएगा,  उन्होंने 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की जानकारी दी एवं कहा कि नेत्रदान मृत्यु के बाद किया जाता है तथा इस धारणा को गलत बताया कि नेत्रदान करने से आने वाली पीढ़ी में दृष्टिहीन पैदा होते हैं उन्होंने कहा कि नेत्रदान का संकल्प ले  पंजीयन कराए एवं इस पुनीत कार्य के प्रचार प्रसार पर भी बल दिया, नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे ने  बताया की आरंग विकास खंड के 124 मिडिल स्कूल के 13,124 छात्र -छात्राओं का इस बीच परीक्षण किया जायेगा ब्लॉक के सभी नेत्र सहायक अधिकारी कार्ययोजना अनुसार  सभी स्कूलो मे जाकर नेत्र परीक्षण करेंगे, इस अवसर पर प्राचार्य  हरीश शर्मा, नेत्र सहायक अधिकारी अन्नपूर्णा वर्मा,  महेश चंद्राकर,अश्वन टंडन  शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव के द्वारा किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads