क्राइम
छत्तीसगढ़
नगर प्रशासन
गरियाबंद
गरियाबंद जिले में व्यवसायियों और आम लोगों द्वारा कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण संबंधी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं करने पर प्रशासन द्वारा समझाईश के साथ सख्ती भी बरती जा रही है। आज जिले के गरियाबंद तहसील अंतर्गत राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा 41 व्यक्तियों का बिना मास्क व 11 व्यक्तियों का तीन सवारी के कारण जुर्माना लगाकर 7 हजार रूपये की वसूली गई। मैनपुर तहसील अंतर्गत 41 व्यक्तियों और 28 दुकानों पर कोविड-19 के नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर 20 हजार 700 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई। देवभोग तहसील में सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन और बिना मास्क लगाने पर कार्यवाही करते हुए 28 प्रकरण पर 2 हजार 800 रूपये की चलानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार छुरा तहसील में बिना मास्क वालों पर कार्यवाही करते हुए 31 प्रकरण पर 3100 रूपये की चलानी कार्यवाही की गई।
*कोविड-19 के संक्रमण नियंत्रण हेतु गरियाबंद प्रशासन ने दिखाई सख्ती*
बुधवार, 22 जुलाई 2020
Edit
कोविड-19 के संक्रमण नियंत्रण हेतु प्रशासन ने दिखाई सख्ती
गरियाबंद जिले में व्यवसायियों और आम लोगों द्वारा कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण संबंधी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं करने पर प्रशासन द्वारा समझाईश के साथ सख्ती भी बरती जा रही है। आज जिले के गरियाबंद तहसील अंतर्गत राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा 41 व्यक्तियों का बिना मास्क व 11 व्यक्तियों का तीन सवारी के कारण जुर्माना लगाकर 7 हजार रूपये की वसूली गई। मैनपुर तहसील अंतर्गत 41 व्यक्तियों और 28 दुकानों पर कोविड-19 के नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर 20 हजार 700 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई। देवभोग तहसील में सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन और बिना मास्क लगाने पर कार्यवाही करते हुए 28 प्रकरण पर 2 हजार 800 रूपये की चलानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार छुरा तहसील में बिना मास्क वालों पर कार्यवाही करते हुए 31 प्रकरण पर 3100 रूपये की चलानी कार्यवाही की गई।
Previous article
Next article