आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*29 जुलाई को आरंग जनपद कार्यालय में सरपंच संघ का गठन*
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020
Edit
29 जुलाई को आरंग जनपद कार्यालय में सरपंच संघ का गठन*
आरंग
जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत 144 ग्राम पंचायतों का सफल संचालन के लिए सरपंच संघ का गठन 29 जुलाई को जनपद पंचायत आरंग में किया जाएगा। ग्राम पंचायत गोढ़ी के सरपंच गोपाल धीवर ने बताया कि छ.ग. शासन द्वारा किये गए 22 से 28 जुलाई तक कि लॉकडाउन की अवधि बीतने के तत्काल बाद दूसरे दिन ही 29 जुलाई को जनपद पंचायत आरंग के सभागार में सरपंचों को उपस्थित होने की अपील की है। ताकि सभी सरपंचो की उपस्थिति में सरपंच संघ के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियो को चयन किया जाएगा। किसी कारणवश लॉकडाउन की अवधि 28 जुलाई के बाद बढ़ती है तो ऐसी स्थिति में प्रतिबंधित नगर क्षेत्र को छोड़कर एतिहायत बरतते हुए ग्रामीण क्षेत्र की किसी सुरक्षित जोन में कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न की जावेगी।
Previous article
Next article
