कोरोना
छत्तीसगढ़
*कोरोना विस्पोट -426 नए मरीज एक ही दिन में*
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020
Edit
कोरोना विस्पोट -426 नए मरीज एक ही दिन में,राजधानी में 244 मरीज-देखिये कहां कितने मरीज मिले
छत्तीसगढ़
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दिन-ब-दिन भयावह होता जा रहा है, आज एक ही दिन में 426 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं, हमेशा की तरह आज भी राजधानी रायपुर ही कोरोना संक्रमण में सबसे आगे हैं, आज रायपुर से ही 244 नए मरीज मिले हैं, इन नए संक्रमितों के मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित ओं का आंकड़ा 6819 हो गया है वही 2216 मरीज अभी भी एक्टिव है |
आज मिले मरीजों का जिलेवार आंकड़ा इस प्रकार है – रायपुर 244, राजनांदगांव में 28, दुर्ग में 20, बस्तर में 18, कांकेर में 15, कोंडागांव व कोरबा में 14-14, बलरामपुर में 11, रायगढ़ में 10, बीजापुर व सरगुजा में 9-9, सूरजपुर में 8, जांजगीर में 06, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा 2-2, महासमुंद व गरियाबंद 1-1 मरीज मिले हैं।
Previous article
Next article
