जरा हट के..... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जरा हट के.....


जलनखोरी घातक बीमारी
भाग-2
जलनखोरी इतनी घातक बीमारी है।
सगे भाई को देख,सूरत खूब उतारी है।।
जलनखोरो से तो पूरी समाज भी हारी है।
जलनखोरी इतनी घातक बीमारी है।।

एहसास न होने देने की महिमा न्यारी है।
समझते सब है ये अपनो की गद्दारी है।।
वो समझता जीत गई उसकी गद्दारी है।
जलनखोरी इतनी घातक बीमारी है।।

गड्डा दुसरो को खोदता खुद गिरता है।
ऊपर वाले कि नजरों में फिरता है।।
ऊपर वाले कि लाठी बड़ी प्यारी है।
जलनखोरी इतनी घातक बीमारी है।।

इसीलिए सुरेन्द्र कहे जलनखोरी न कर।
अच्छा न कर सकता तो बुरा न कर।।
इस बुराई को त्याग दुनिया बड़ी प्यारी है।
जलनखोरी इतनी घातक बीमारी है।।
 *सुरेन्द्र जैन*
धरसीवां रायपुर छत्तीसगढ़
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads