*कोरोना संक्रमितों को अस्पताल और कोरन्टीन सेन्टर पहुँचाने में अब नही होगी देरी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना संक्रमितों को अस्पताल और कोरन्टीन सेन्टर पहुँचाने में अब नही होगी देरी*

कोरोना संक्रमितों को अस्पताल और कोरन्टीन सेन्टर पहुँचाने में अब नही होगी देरी

कोरोना मरीजो के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई गई

रायपुर 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में कोरोना पीड़ितों को यथाशीघ्र चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए वाहनों की वृध्दि कर ब्यवस्था की गई है।कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमितों को अस्पताल पहुँचाने, इलाज बाद स्वस्थ्य ब्यक्तियों को घर तक पहुँचाने और प्राथमिक रूप से कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों को कोरन्टीन सेन्टर तक पहुँचाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।इसके लिए पहले से उपलब्ध रायपुर एम्बुलेंस सर्विस की 6 बस,108 नंबर की 5 वाहनो के अतिरिक्त अब छत्तीसगढ़ एम्बुलेंस सेवा संघ की 10 तथा 25 अन्य बस मरीजो के परिवहन के लिए ब्यवस्था की गई है।जिले में कोरोना संक्रमितों को अब अस्पताल तक पहुँचाने में देरी नही होगी।उन्हें यथाशीघ्र चिकित्सा प्रदान किया जा सकेगा।शहर के सभी जोन में 01 बस और 01 एम्बुलेंस,बीरगांव को 04 बस तथा एम्स,मेकाहारा,माना हॉस्पिटल,लालपुर हॉस्पिटल और इन्डोर स्टेडियम हॉस्पिटल से स्वस्थ्य मरीजो को घर तक पहुँचाने के लिए अलग से 04 बस की ब्यवस्था की गई है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads