आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
*पौधा लगाना आसान है, उस पर लगे रहना कठिन कार्य है --नीलकंठ ठाकुर*
गुरुवार, 16 जुलाई 2020
Edit
*पौधा लगाना आसान है, उस पर लगे रहना कठिन कार्य है --नीलकंठ ठाकुर*
छुरा
छुरा।। जनपद पंचायत छुरा के क्षेत्र क्रमांक 18 के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम विजय पुर में व्यापक पैमाने में वृक्षारोपण किया गया।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत देवरी को शासन के निर्देशानुसार लगभग तेरह सौ फलदार व अन्य वृक्षों का रोपण करने का लक्षय मिला है। जिसमें पूर्व में ही सौ पेंडो़ का रोपण शासकीय कार्यालयों में किया जा चुका था।
शेष सभी पौधों को आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर व क्षेत्रिय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज बारह सौ फलदार वृक्षो का रोपण किया गया।
जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा की लगाना आसान है पर लगे रहना कठिन कार्य है। इस पर संरक्षण, संवर्धन के लिए कार्य करने होंगे।इसको जीवित रखने के लिए हम सभी को उद्देश्य और लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा।
इस मौके पर सरपंच अशोक ठाकुर, उपसरपंच गौरी बाई देवरी,टेंगनाबासा के पंच कुंदन (बबलू) ध्रुव, सचिव सुरेन्द साहू, भोज लाल, सत्येन्रद, धर्मेन्रद, नरोत्तम, व दीलिप ठाकुर,तुलस ठाकुर,तिलक ठाकुर,रुप सिंग कमार, मोती राम कमार, दौलत ठाकुर, उपस्थित थे।
Previous article
Next article