कोरोना
छत्तीसगढ़
रायपुर
*आज प्रदेश में कुल नए मामलों की संख्या 344 वहीं, आज 116 लोग डिस्चार्ज हुए हैं*
शनिवार, 25 जुलाई 2020
Edit
*आज प्रदेश में कुल नए मामलों की संख्या 344 वहीं, आज 116 लोग डिस्चार्ज हुए हैं*
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में 95 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आज प्रदेश में कुल नए मामलों की संख्या 344 हो गई है। वहीं, आज 116 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
प्रदेश में आज रायपुर से 134, दुर्ग से 93, बिलासपुर से 23, कांकेर-13, जांजगीर से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 6, रायगढ़ से 9, बलौदाबाजार से 4, राजनांदगांव से 18, जशपुर से 4, कवर्धा से 2, बलरामपुर से 2, कोरबा से 12 और नारायणपुर से 1 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7182 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4683 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2460 मरीजों का उपचार जारी है।
Previous article
Next article
