डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कल                        नवापारा राजिम:=  शिक्षाविद चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1901 को कोलकाता मैं 6 जुलाई को जन्मे मुखर्जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल मे श्रावण मास के प्रथम सोमवार 6 जुलाई दोपहर 3:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण दम्मानी कालोनी  में  मनाये जाने हेतु कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रुप में पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक बजाज जी अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे साथ ही प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश यादव  के द्वारा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए आग्रह किया गया है
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads