*आनलाईन क्लास के लिए छात्रो को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की मांग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आनलाईन क्लास के लिए छात्रो को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की मांग*

*आनलाईन क्लास के लिए छात्रो को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की मांग

आरंग
 कोरोना वैश्विक महामारी के चलते आगामी आदेश तक स्कूल, कालेजो में शिक्षण व्यवस्था पर पूर्ण विराम लगने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आन लाईन क्लास प्रारंभ की गई है किंतु इस प्रणाली से शिक्षण कार्य सुचारु रुप से संपन्न नही हो पा रहा है। टीचर्स एसोशिएसन आरंग के प्रवक्ता पं. छत्रधर दीवान ने बताया कि आनलाईन क्लास के लिए स्मार्ट फोन जरुरी है जो 8 से 10 हजार रुपये में मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रो में आर्थिक तंगी के चलते गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारो का जीवन यापन करना दूभर हो गया है। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन मजदूरी करके जीवन यापन करने वालो के लिए महंगा स्मार्ट फोन खरीदना संभव नही है। अभी ग्रामीण क्षेत्रो में कृषि कार्य प्रगति पर है और ग्रामीण बच्चे इस कार्य में अपने परिवार का हाथ बटाते है। अधिकांश बच्चो के पास स्मार्ट फोन का अभाव है वही ग्रामीण अंचल में नेटवर्क की समस्या भी है।

 आर्थिक तंगी के चलते मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे अपना स्मार्ट फोन रिजार्च नही करा पा रहे है। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर बिजली बंद होने के कारण स्मार्ट फोन को चार्ज नही किया जा सकता। जहां साधन संपन्न बच्चे आनलाईन क्लास का लाभ उठा रहे है। वहीं गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे इस लाभ से वंचित होने के कारण हीन भावना के शिकार हो रहे है। ऐसी परिस्थितियो के चलते आनलाईन क्लास की शत-प्रतिशत सफलता पर संदेह है। पालको ने प्रदेश सरकार से आनलाईन क्लास में जुडने के लिए सभी छात्रो को स्मार्ट फोन प्रदान करने का आग्रह किया है। जिससे सभी छात्रो को इसका लाभ मिल सके। 
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads