जान हथेली पर रखकर दूसरों की जान की रखवाली का प्रयास - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जान हथेली पर रखकर दूसरों की जान की रखवाली का प्रयास


जान हथेली पर रखकर दूसरों की जान की रखवाली का प्रयास
सुरेन्द्र जैन की रिपोर्ट*सांकरा निको(धरसीवां)
  धरसीवां जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांकरा निको में जैन मन्दिर के समीप निरमा फेक्ट्री के सामने तिगड्डे पर विद्युत ट्रांसफार्मर के आसपास सड़क पर बारिस का पानी भरने से राहगीरों को ट्रांसफार्मर के किनारे से निकलना पड़ता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है क्योकि बारिस में कब करेंट उतर जाए इसकी कोई गारंटी नही रहती ऐसे में बारिस के समय ही जब वहां पानी भरना शुरू हुआ तो उक्त पानी की निकासी के लिए स्थानीय दुकानदार आशीष जैन खुद फाबड़ा उठाकर पानी की निकासी की व्यवस्था बनाने में लग गए ताकि सड़क पर पानी न भरे ओर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर के नजदीक से न गुजरना पड़े ।


     इस तिगड्डे पर पानी भरने की समस्या हमेशा बनी रहती है आशीष जैन ने कहा कि पानी भरा रहने से बच्चे बुजुर्ग सभी ट्रांसफार्मर के किनारे से गुजरते है जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है हालांकि यह काम ग्राम पंचायत का है लेकिन इस ओर ग्राम पंचायत द्वारा अब तक  ध्यान न देने से अब ग्रामीण खुद ही जन समस्याओं को हल करने लगते है लेकिन बारिस के समय ट्रांसफार्मर के आसपास इस तरह जनहित में काम जान हथेली पर रखने जैंसा है।
   सांकरा पठारीडीह प्रधानमंत्री सड़क भी कभी साफ न होने से अटल चौक के समीप कुछ रहवासियों के मकानों में बारिस का पानी भरने लगा तब उन्होंने स्वयं ही नाली की सफाई कराई ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads