क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज सर्कल छुरा के आश्रित ग्राम डाँगनबाय में सर्कल कार्यकारिणी बैठक सोशल डिस्टेसिंग के साथ सम्पन्न *
रविवार, 19 जुलाई 2020
Edit
*आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज सर्कल छुरा के आश्रित ग्राम डाँगनबाय के राजकुमार ध्रुव के घर सर्कल कार्यकारिणी बैठक सोशल डिस्टेसिंग के साथ सम्पन्न हुवा*
छुरा
बैठक में सर्कल के संरक्षक व वर्तमान जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, अध्यक्ष कोमल ध्रुव, सचिव देवनारायण ध्रुव के आतिथ्य में किया गया।
संरक्षक नीलकंठ ठाकुर ने वर्तमान समय के अनुसार समाज जनों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि एक समय ऐसा आने वाला है कि देश में मात्र चार समाज होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, तथा सामान्य जाति। जो भारतीय संविधान में मान्य है। आज सभी समाज उसी दिशा में जाने अनजाने बढ़ रही है। देश में संविधान सर्वोच्च है।
अध्यक्ष कोमल ध्रुव ने कहा कि आज लोग बेलगाम होते जा रहे है।सामाजिक चिंतन व व्यवस्था से दूर होते जा रहे है ऐसे में संरक्षक नीलकंठ ठाकुर के कथन भविष्य में शाबिद हो सकता है।
संचालन सचिव देवनारायण ध्रुव ने किया। वही बैठक में कोरोना के कारण रुके हुऐ महत्वपूर्ण फैसलों का निर्णय किया गया। इस बैठक में सलाहकार बली राम ध्रुव,पंच बृजलाल,मंथीर ध्रुव,साधु राम ध्रुव,रामप्रसाद,कत्थू,धनसिंग,बहलु ध्रुव सहित सर्कल के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Previous article
Next article
