*शहरी क्षेत्र से थोक में पहुंच रहे शराब लेने लोग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शहरी क्षेत्र से थोक में पहुंच रहे शराब लेने लोग*

लाकडाउन नाम मात्र सरकार के नियमों की उड़ रही  है धज्जियां शहरी क्षेत्र से थोक में पहुंच रहे शराब लेने लोग  

सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसीवां
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित देशी - अंग्रेजी शराब दुकान पर शहरी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों से रोजाना हजारों की संख्या में शराब लेने पहुंच रहे हैं ऐसे में राज्य सरकार की लाकडाउन नाम मात्र दिखाई दे रही हैं उरला बिरगांव से रायपुर सिमगा तिल्दा  जैसे क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग रोजाना यहां शराब लेने पहुंच रहे हैं यहां पर क्या गांव क्या शहर सभी लोग यहां शराब लेने के चक्कर में पहुंच रहे हैं करोना का भय नहीं के बराबर दिख रहा है यहां मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है वहीं ग्रामीण स्तर के स्थानीय मजदूर लोग भी शराब लेने बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहा है ऐसे में शहर तो दूर गांव पर भी करोना  का संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही हैं ऐसे में शासन द्वारा लॉकडाउन की नियमों का भी धज्जियां उड़ रही हैं आखिर लाक डाउन होने के बावजूद शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में शराब लेने कैसे पहुंच रहा है ऐसे में शासन प्रशासन पर सवालिया निशान उठ रहा है आखिरकार लॉक डाउन होने के बावजूद भी लोग शहर से ग्रामीण जनपद सदस्य राजेश वर्मा तत्काल शराब दुकान बंद करने की मांग की है |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads