यह एक पेंड़ नहीं, हमारा भविष्य है --नीलकंठ ठाकुर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

यह एक पेंड़ नहीं, हमारा भविष्य है --नीलकंठ ठाकुर




यह एक पेंड़ नहीं, हमारा भविष्य  है --नीलकंठ ठाकुर।

छुरा- जनपद पंचायत छुरा के क्षेत्र क्रमांक 18 टेंगनाबासा के आश्रित ग्राम पंचायत देवरी में छ ग शासन के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा आज समस्त शासकीय स्कूलों व आँगनबाड़ी केन्रदो में मुनगा त्योहार मनाया गया।। जनपद पंचायत छुरा के वर्तमान सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर के उपस्थिति में मुनगा पेड़ का रोपण किया गया। क्षेत्रीय वन रक्षक महेश दीक्षित छुरा के मार्ग दर्शन पर मुनगा पौधा का रोपण किया गया ।वन रक्षक महेश दीक्षित ने बताया कि यह मुनगा पूर्णतःआयुर्वेदिक है इससे लकवा, ब्लड प्रेसर, व अन्य बिमारी से परेशान व्यक्ति इसके सेवन से ठीक होता है ऐसा मान्यता होने के कारण राज्य सरकार ने मुनगा पेड़ लगाने का निर्णय लिया है।

        जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने भी सरकार के उत्तम निर्णय स्वागत करते हुए मुनगा त्योहार में शामिल हों कर मुनगा पौधे का रोपण किया। वही उन्होने कहा कि  यह पेंड़ नही हमारा  भविष्य है। इसका समुचित देख भाल होना चाहिए। इस मौके पर डिप्टी रेंजर धनेश सिंहा,वन रक्षक कृष्ण कुमार साहू,पटवारी झामन यादव , सरपंच अशोक ठाकुर, चमन सिंह, दीलिप ठाकुर,तुलस ठाकुर,तिलक ठाकुर,रुप सिंग कमार, पुरुषोत्तम निषाद,चौकीदार नरसिंग साहू  प्रमुख  रुप से उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads