क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
पुलिस प्रशासन
यातायात पुलिस ने कोरोना से बचने दी नसीहत,काटे चालान
मंगलवार, 21 जुलाई 2020
Edit
यातायात पुलिस ने कोरोना से बचने दी नसीहत,काटे चालान
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाबजूद अधिकांश लोग गंभीर दिखाई नही दे रहे और बिना मास्क के ही निकल पड़ते हैं ऐंसे में अब यातायात पुलिस भी कही समझाइश तो कही चालानी कार्यवाही के साथ नसीहत दे रही है ताकि लोगो को कोरोना संक्रमण से बचने आवश्यक सावधानीयो के प्रति गंभीर किया जा सके।
रायपुर बिलासपुर हाइवे पर धनेली में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया ओर वाहनों की चेकिंग के साथ ही बिना मास्क बालो को रोककर समझाइश दी और चालानी कार्यवाही भी की।
खमतराई यातायात पुलिस के द्वारा दो दो सौ रुपए का चालान काट कर कारवाही की गई ट्रैफिक पुलिस भनपुरी के टीआई ने बताया कि लोगों को उनके सुरक्षा के लिए ही मास्क लगाने की अपील की गई है उसके बावजूद लोग खुद को खतरे में डाल रहे है साथ ही साथ समाज के लोगों को भी खतरे में डाल रहे हैं ऐसे लोगो के ऊपर शासन के आदेश के अनुसार नियम तोड़ने पर ₹200 की चलाने कार्यवाही कर मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है।
Previous article
Next article


