कोरोना
देश विदेश
अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा मामलों में मुंबई ही सबसे आगे है।
*महाराष्ट्र में कोरोना हुआ आउट ऑफ कंट्रोल , मुंबई में तो मौत हो गईं रिकॉर्डतोड़*
शनिवार, 18 जुलाई 2020
Edit
*महाराष्ट्र में कोरोना हुआ आउट ऑफ कंट्रोल , मुंबई में तो मौत हो गईं रिकॉर्डतोड़*
मुंबई
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन सात से आठ हजार नए मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही पूरे राज्य में कोरोना के 8308 नए केस सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 291048 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 258 मरीजों की मौत के साथ ही कुल मौतों की संख्या अब 11,194 तक पहुंच गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब महाराष्ट्र में कोरोना के ऐक्टिव केस की संख्या 120480 है। अभी तक 291048 में से कुल 160357 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। शुक्रवार को ही महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 2217 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए।
मुंबई में अब तक 5585 की मौत
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 1214 नए केस सामने आए हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 62 मरीजों की मौत हो गई है। मुंबई में ही कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 99164 हो गई है। 62 नई मौतों के साथ शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5585 तक पहुंच गई है। हालांकि, अब मुंबई में कोरोना कुछ सीमित इलाकों में ही फैल रहा है।
वहीं, झुग्गी बस्ती वाले इलाके धारावी में शुक्रवार को 10 मामले आए। अब धारावी में कोरोना मरीजों की संख्या 2438 पहुंच गई है। इसमें से सिर्फ 102 मरीज ही कोरोना ऐक्टिव केस हैं। अभी तक कुल 2087 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले एक महीने से बीएमसी ने धारावी में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या की जानकारी देनी बंद कर दी है।
Previous article
Next article
