*पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूखमणी माँझी का निधन,वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूखमणी माँझी का निधन,वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*

*पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूखमणी माँझी का निधन,वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*

मनमोहन नेताम  की रिपोर्ट

       *देवभोग :-*
अविभाजित रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य देवभोग क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री रूखमणी माँझी का आज सुबह निधन हो गया।स्थानीय कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वे देवभोग क्षेत्र की प्रथम कांग्रेस नेत्री थी जो जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थी और कांग्रेस पार्टी की एक वरिष्ठ महिला नेत्री के रूप जानी जाती थी। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय नेताम,जनक ध्रुव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी,जिला कांग्रेस महामंत्री कुंजल यादव,वरिष्ठ नेता गण धनसिंह मरकाम,राजेश तिवारी, घनश्याम प्रधान,महेश्वर बघेल,अरुण मिश्रा,नंदकुमार बघेल,तरुण नागेश,श्यामलाल सोनी,अर्जुन मांझी, धनीराम नायक,लुदु राम नायक,गंगाराम कश्यप,कन्हैया मांझी, निराकार डोंगरे,कुलदीप सोनी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads