*बिहार के आरा जिले से लाये गए श्रमिको ने लगाई धरसीवा विधायक से गुहार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बिहार के आरा जिले से लाये गए श्रमिको ने लगाई धरसीवा विधायक से गुहार*

                           बिहार के आरा जिले से लाये गए श्रमिको ने लगाई विधायक से गुहार

वह वाहन जिससे श्रमिको को बिहार से लाया गया था


   सुरेन्द्र जैन धरसीवां
  सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र के फैस टू में स्थित  फेक्ट्री में काम करने बुलाये गए आरा बिहार निवासी श्रमिको ने क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा से गुहार लगाई है कि उन्हें उनकी मजदूरी का पेमेंट दिलाया जाए।
 मुसीबत में फंसे यह श्रमिक  दरअसल मंगलबार की शाम अचानक  फेक्ट्री से निकलकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा से उनके सांकरा स्थित कार्यालय में  गुहार लगाने पहुचे थे इसके पूर्व रास्ते मे वह इस प्रतिनिधि को  मिले और अपनी आपबीती सुनाई... श्रमिको का कहना था कि फेक्ट्री में 12 घण्टे हार्ड काम कराया जा रहा है लॉक डाउन के दौरान उन्हें उनके गांव से वाहन भेजकर बुलाया गया था जब उन्होंने पेमेंट मांगा ओर गांव जाने की बात कही तो  ने उन पर गांव से लाने और खिलाने के खर्च जोड़कर उल्टा बकाया बताकर ओर काम करने को कहा गया ....इधर विधायक की पहल के बाद नवागत चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी बुधवार की शाम कंपनी पहुचे जहां सुपरवाइजर से ही उनकी बात हो सकी मजदूरो से  बात नही हुई ....इस प्रतिनिधि ने भी कंपनी जाकर देखा तो गार्ड ने उन श्रमिको को बाहर नही आने दिया गेट के दूसरी तरफ से ही श्रमिको ने अपनी समस्या बताई....कंपनी के गार्ड से फेक्ट्री मालिक या मैनेजर का नम्बर मांगने पर उसने किसी का नम्बर नही दिया इस कारण फेक्ट्री प्रबन्धन से इस मामले में उनका वर्जन नही मिल सका है....इस मामले में एक ओर बात सामने यह आ रही है कि जब कोरोना कॉल में लॉक डाउन के बीच आरा बिहार से श्रमिको को लाया गया था तो कंपनी प्रबन्धन या ठेकेदार ने मजदूरो को क्वारेंटाइन कराया था या नही ओर स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना थी कि नही यह भी जांच का विषय है

*क्या कहते हैं चौकी प्रभारी*
चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने का इस संबन्ध में कहना है कि सूचना मिलने पर जब वह कंपनी पहुचे सुपरवाइजर ने उन्हें बताया कि श्रमिक क्वारेंटाइन है कल उनका पेमेंट कर दिया जाएगा  यह पूछे जाने पर की क्या इन श्रमिको को विहार से लाने की सूचना कंपनी प्रबन्धन ने उन्हें दी थी तो उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को कंपनी ने नही दी थी ।


 श्रमिक क्या कहते है-----------

 
  *वाहन भेजकर बुलाया था*
   बिहार के आरा जिले के निवासी श्रमिक सुल्तान अली ने बताया कि बीते माह वाहन क्रमांक सीजी 07 वीके 3641 में बिठाकर उन्हें बिहार से लाया गया था उनका परिचित सोनू इसी कंपनी में काम करता है उससे पता कर सुपरवाइजर रोहित उन्हें कंपनी में बुलाया था और आने के बाद एक दो दिन आराम किये फिर काम शुरू कर दिया था ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads