आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*गौधन एवं गौठान को बनाएं आय का स्रोत : चंद्रशेखर साहू*
सोमवार, 20 जुलाई 2020
Edit
*गौधन एवं गौठान को बनाएं आय का स्रोत : चंद्रशेखर साहू*
राजिम
जिला पंचायत गरियाबंद क्षेत्र क्रमांक 3 के सदस्य चंद्रशेखर साहू ने ग्राम पंचायत श्यामनगर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नरवा गरवा घुरवा बारी योजना अंतर्गत निर्मित गौठान में हरेली त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रम में गोधन की पूजा-अर्चना कर गोधन न्याय योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर चंद्रशेखर साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि देश की आत्मा गांवों में बसती है। गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव है हमारे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था भी कृषि पर आधारित हैं।
गोधन न्याय योजना के नैतिक भाव से क्रियान्वयन किया जाए तो गौधन और गौठान से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी एवं पशुधन की खुली चराई पर भी रोक लगेगी। जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा मिलने से रासायनिक खाद के उपयोग में कमी आएगी। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा इसके लिए हमें सिर्फ सरकार पर ही आश्रित होकर नहीं रहना बल्कि स्वयं आगे आकर गौधन के संरक्षण संवर्धन की पहल करनी होगी। वही उपसरपंच नवीन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पशु पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर कृषि लागत में कमी और भूमि की उर्वरता में बढ़ोतरी,पर्यावरण में सुधार,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गोधन कार्यक्रम योजना का शुभारंभ किया गया है। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।कार्यक्रम में सरपंच दुर्गा छन्नू साहू,द्वय पंच गण मदन साहू,सोमनाथ साहू,केशकुमार साहू,दीपिका रानी,उर्मिला सेन,दशमत ध्रुव,तामेश्वरी साहू,सीताबाई,प्रेमिन बाई,एवं रिखी साहू,किर्तन साहू,कोमल साहू,रामेश्वर साहू,चैतू साहू,दुष्यंत वर्मा,पशुपालन विभाग की ओर से सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी देवराज साहू,सचिव सुरेंद्र साहू,गौतम पटेल,बिहान स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं सहित बड़ी संख्या में पशुपालक किसान उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

