ग्राम पंचायत अमोदी के ग्राम सभा अध्यक्ष बने सिकंदर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम पंचायत अमोदी के ग्राम सभा अध्यक्ष बने सिकंदर


ग्राम सभा अध्यक्ष बने सिकंदर

आंरगः विकासखण्ड आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदी में ग्राम सभा आयोजित कर ग्राम सभा में निर्विरोध अध्यक्ष पद पर सिकंदर घृतलहरे, उपाध्यक्ष सेवाराम साहू, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू, सचिव तिलक राम यादव, संरक्षक गोविंद राम साहू को चयन किया गया। जिसमें ग्राम के सरपंच पुनित राम साहू, उपसरपंच लिलेश साहू एवं पंचगण कामता प्रसाद साहू, झालू राम यादव, कमलेश साहू, मनोज जांगडे, टीकाराम साहू एवं गणमान्य नागरिकगण अशोक कुमार साहू, नंदू साहू, ईश्वर साहू, शत्रुहन साहू, भागवत घृतलहरे, गोपाल साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सिकंदर घृतलहरे ने कहा कि ग्राम के विकास हेतु मै अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए सभी को सामान महत्व के साथ निर्णय लेकर कार्य करुंगा।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads