*आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य बैठक में कई विषयों पर चर्चा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य बैठक में कई विषयों पर चर्चा*

            *कई मुद्दों में पक्ष-विपक्ष में नोकझोक*

आरंग
 नगर पालिका आरंग में परिषद की सामान्य बैठक चंद्रशेखर चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस बैठक में अधोसंरचना, राज्य प्रवर्तित और 14 वे वित्त मद के अंतर्गत कई विकास कार्यों के लिए टेंडर स्वीकृति, विकास कार्यों के प्रस्ताव, स्थानीय बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय के साथ-साथ व्यावसायिक परिसर निर्माण के लिए वित्तीय प्रक्रिया चयन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत प्राप्त पात्र आवेदनों की स्वीकृति और नामांतरण प्रकरणों जैसे सात विषयों और चर्चा की गई। इस दौरान विपक्षी भाजपा के पार्षदों में राजेश साहू और धु्रवकुमार मिर्धा ने निर्माणाधीन गौरवपथ निर्माण में लेटलतीफी के चलते नगर में व्यापार के प्रभावित होने, निर्माण में सुरक्षा के उपायों के नही होने, निर्माण के कारण घरों में पेय जल की आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा और जल आपूर्ति के लिए बिछाये वैकल्पिक पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया। इस दौरान पालिका के अधिकारियों ने पार्षदों के प्रश्नों का जवाब दिया। बैठक के दौरान अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने भी वार्ड 06 में बाधित जल आपूर्ति से परेशान होना बताया। उन्होंने कहा कि सुबह से मेनरोड के रहवासी पानी के लिए लगातार फोन लगाते है। उन्होंने अधिकारियों इस समस्या का जल्द निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान वार्ड 6 के कुछ रहवासी भी पानी की समस्या के निराकरण के लिए फरियाद लेकर परिषद पहुंचे थे। जिन्हें अधिकारियों ने समस्या का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है। बैठक में कई मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष के पार्षदों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोक भी होती रही। इस सामान्य सभा के बैठक में स्थानीय विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी शिरकत करने वाले थे लेकिन जरूरी कार्य से उन्हें राजधानी लौटना पड़ा। परिषद की सामान्य बैठक में पार्षदगण, एल्डरमेन और अधिकारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा और चीफ इंजीनियर मनीष स्वर्णकार सहित कर्मचारी मौजूद थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads