आंचलिक खबरें
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
*मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम अभनपुर अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन*
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020
Edit
*नहर कांक्रीटीकरण की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम अभनपुर अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन*
अभनपुर
मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल संयोजक -नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने हस्ताक्षर कर अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर सूरज साहू को मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत सौपा गया। अभनपुर के जल वितरण शाखा क्रमांक 2( नहर सिंचाई )मोहदी माइनर , बेलर माइनर , उल्बा माइनर , लमकेनी माइनर , राखी सब माइनर , ढोडरा माइनस, पलौद माइनर कण्हेरा माइनर , परसदा माइनर के नहर का पक्की करण कार्य पूर्व में स्वीकृत हो चुका है ! बीते गर्मी के दिनों में नहर का कांकरीटीकराना होगा इस आस में किसानों ने रवि की फसल नहीं लिया। लेकिन अब तक नहर का पक्की करण नहीं हो पाया इस प्रकार किसान फसल से भी वंचित रहा और नहर का पक्की करण भी नहीं हो पाया । उक्त नहरों में मेंटेनेंस सही ना होने के वजह से टेल एरिया तक पानी पहुंचने में काफी दिक्कत होता है ।जिससे किसानों को सिंचाई कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में पानी पलाने को लेकर प्रतिवर्ष किसानों के बीच की विवाद खेत से थाने तक भी पहुंच जाता है। नहरों का कच्ची एवं पुराने होने के कारण जल प्रवाह के समय टूट जाने से फसल भी प्रभावित होता है एवं व्यवस्था बाधित होने के कारण अंतिम छोर तक पानी ना पहुंचने से किसानों का फसल भी बर्बाद हो जाता है। किसानों के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ सरकार से जल्द ही नहर कांक्रीटीकरण का कार्य पूर्ण कराने मांग किया। जिससे अन्नदाता इस लॉकडाउन के चलते अच्छी उत्पादन ले सके। इस अवसर पर भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला, भाजपा मंडल संयोजक नेहरू लाल साहू , गोविंद राम साहू, हरीश चंद साहू , रामकुमार साहू, एवं शशीकांत साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
