आंचलिक खबरें
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
*आरंग ब्लाक के ग्राम छटेरा में बहुमूल्य लाख की खेती*
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020
Edit
आरंग ब्लाक के ग्राम छटेरा में बहुमूल्य लाख की खेती
आरंग
बेर के फसल में अनुकूल लाभ नहीं होने के कारण बेर के पेड़ में ही लाख की खेती करने का अनूठा प्रयोग प्रथम बार अपने कृषि फार्म में एक ग्रामीण किसान के द्वारा किया जा रहा है।
आरंग ब्लाक के ग्राम छटेरा निवासी सूर्यप्रकाश चंद्राकर ने बहुमूल्य व बहुउद्देशीय “उपयोगी लाख की खेती“ के सम्बंध में जानकारी देते हुये बताया कि 90 हजार रुपये में तीन क्विंटल लाख को खरीदकर डेढ़ एकड़ क्षेत्र में लगाये गये 600 बेर के पेड़ में प्रथम बार लाख की खेती किया जा रहा है। बेर के एक पेड़ में लगभग 5 किलो लाख का उत्पादन संभव हो सकेगा। लाख की खेती में खाद-दवाई की आवश्यकता नही है। पशु- पक्षी से नुकसान नही है। चोरी होने की संभावना भी नही। उन्होंने बताया कि लाख के फसल की अवधि छह माह का ही है। इसे जुलाई माह में लगाया जाता है और दिसंबर माह में विक्रय हेतु तैयार भी हो जाता है। लाख की खेती में खर्च न्यूनतम है लेकिन इसका लाभ दस गुना अनुमानित है। छग सरकार ने इसे कृषि का दर्जा देते हुये इसका समर्थन मूल्य 300 रूपये प्रति किलो निर्धारित किया है। उन्होंने बताया धान के अतिरिक्त फल व सब्जी के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में लाख की खेती ऊत्तम है। लाख उत्पादन के लिये सेमियालता, बेर एवं कोसम का पौधा उपयुक्त है।
Previous article
Next article
