आंचलिक खबरें
कोरोना
क्राइम
छत्तीसगढ़
*राजिम निवासी युवक मोटर सायकल चोरी पर गिरफ्तार*
सोमवार, 27 जुलाई 2020
Edit
मोटर सायकल चोर गिरफ्तार
अभनपुर
अभनपुर पुलिस थाना से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 12.07.2020 को नायकबाधा निवासी महेन्द्र कुमार गाडा अपने दोस्त विजय शर्मा सोनपुर कुरूद निवासी से मोटर सायकल हीरो डिलक्स सीजी 04 एम आर 4744 को मांगकर आटो पार्ट्स दुकान गया वहा से वापस आने पर कोई अज्ञात चोर उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था । महेन्द्र कुमार गाडा ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत थाना अभनपुर में लिखवाया । जहा अभनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर धारा 379 के तहत चोरी का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में लिया गया था। वही आज दोपहर हीरा लाल साहु 19 वर्षीय युवक राजिम निवासी को सदिग्ध हालत में बस स्टैड अभनपुर में घुमता देखा गया, जिसे पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर मोटर सायकल को चोरी कर अपने घर राजिम में छिपाकर रखना कबूल किया । साथ ही आरोपी हीरा लाल साहू के घर से चोरी का मोटर सायकल बरामद कर आरोपी हीरा लाल साहू को थाना अभनपुर में गिरफतार किया गया हैं ।
Previous article
Next article
