*प्रशासनिक अधिकारीयो ने सघन दौरा कर नियमो का उलंघन करनेपर किये सख्त कार्यवाही * - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्रशासनिक अधिकारीयो ने सघन दौरा कर नियमो का उलंघन करनेपर किये सख्त कार्यवाही *

 नगर पंचायत अभनपुर की टीम ने  बिना मास्क लगाए  लोगों से कुल 2150.00 रू का चालान काटा गया

अभनपुर
अभनपुर  तहसील अतर्गत  कोरोना प्रभावित ग्राम बिरोदा , सलौनी , छछानपैरी , जुलूम , टेकारी , कन्हेरा , पलौद , अभनपुर , बड़े उरला , नायकबांधा का दौरा  सूरज साहू अनुविभागीय दण्डाधिकारी अभनपुर ,  वी.डी. त्रिपाठी सी.एस.पी. नया रायपुर , के द्वारा की गई । उक्त सभी ग्रामों में स्थित कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया गया । ग्राम बड़े उरला में कंटेनमेंट जोन में दुकान संचालन करते हुए पाए जाने पर आशीष जनरल स्टोर्स के संचालक शत्रुहन यादव पर एफ.आई.आर. दर्ज किया गया । इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट जोन में नियमों का उल्लंघन करते हुए आवागमन करते पाए जाने पर एवं मास्क नहीं पहनने पर हरीश गिलहरे , जगमोहन , दीपक टंडन , नरेश अंसारी , भूपेन्द्र सभी निवासी- बड़े उरला पर एफ.आई.आर. दर्ज किया गया । ग्राम पलौद के पटवारी यशवंत पठारे को हल्का में अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया । उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय दण्डाधिकारी अभनपुर , सी.एस.पी. नया रायपुर , तहसीलदार अभनपुर , नायब तहसीलदार अभनपुर , थाना प्रभारी अभनपुर ,राजस्व अमला एवं पुलिस अमला सहित उपस्थित रहे ।

 नगर पंचायत अभनपुर में चन्द्रकांत राही , नायब तहसीलदार अभनपुर के नेतृत्व में नगर पंचायत अभनपुर की टीम के साथ बाजार क्षेत्र में बिना मास्क लगाए सब्जी विक्रय कर रहें विक्रेताओं तथा ग्राहकों कुल 26 लोगों से कुल 2150.00 रू का चालान काटा गया । साथ ही विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही आगामी समय में की जा सकती है ।




Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads