आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
शिक्षा
सेहत
*नवापारा नगर में कोरोना विस्फोट,एक ही परिवार के 14 लोग हुए कोरोना संकर्मित*
शनिवार, 1 अगस्त 2020
Edit
नवापारा नगर में कोरोना विस्फोट,एक ही परिवार के 14 लोग हुए कोरोना संकर्मित
अभनपुर
कोरोना महामारी से लोग जूझ रहे है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सरकार लॉक डाउन के साथ 144 धारा लागू किये थे । तो राज्य व क्षेत्र में संकर्मितो की संख्या बहुत कम ही थे अनलॉक होते ही लोग बेपरवाह होने लगे और लगातार कोरोना संकर्मितो की संख्या दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है। वही गोबरा नवापारा नगर में 14 नये कोरोना संकर्मित लोग मिले है। जो गोबरा नवापारा नगर के वार्ड 02 के एक ही परिवार का बताया गया। जिसमें 7 महिलाएं 2 बच्चे और 5 पुरुष है। आपको बता दे कि इस परिवार के एक सदस्य जो की कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होकर वापस लौटे थे और उनके परिवार घर के लोगो का सैंपल लिया गया था और कुछ समय मे परिवार के लोगो का सैंपल का रिपोर्ट आया जिसमे 14 लोगो का संकर्मित रिपोर्ट मिले। इस बात से परिवार के लोगो मे हड़कम्प मच गया। वही नगर के लोगो को इस बात की जानकारी मिलते ही भय का माहौल बन गया। वही गोबरा नवापारा नगर के नगरपालिका के सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नवापारा नगर में 30 संक्रमितों की संख्या थे जो 14 नए संकर्मित मिलने पर कुल संकर्मितलोगों की संख्या 44 हुए। जिसमे 28 लोग स्वास्थ्य होकर वापस लौट चुके है और 16 लोगो का इलाज जारी है। साथ ही अभनपुर क्षेत्र में कुल संकर्मित 141 लोग मिले थे।
Previous article
Next article
