आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
राजनीति
लाइफस्टाइल
सेहत
*छत्तीसगढ़ में आज 193 नए संक्रमितों की पुष्टि*
शनिवार, 1 अगस्त 2020
Edit
छत्तीसगढ़ में आज 193 नए संक्रमितों की पुष्टि, एक और मरीज की मौत, 380 डिस्चार्ज
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 193 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 1 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 81, दुर्ग से 53, बिलासपुर से 9, राजनांदगांव से 8, जांजगीर से 8, सरगुजा से 7, कोरिया से 5, रायगढ़ से 4, बलौदाबाजार से 4, कवर्धा से 4, मुंगेली से 3, बस्तर से 2, कोण्डागांव से 1, नारायणपुर से 1, महासमुंद से 1, बेमेतरा से 1 और बालोद से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 9385 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 6610 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 55 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2720 मरीजों का उपचार जारी है।
Previous article
Next article
