*आयुष विश्वविद्यालय तथा इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट उपरवारा बना अस्थाई कोविड-19 हॉस्पिटल---रायपुर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आयुष विश्वविद्यालय तथा इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट उपरवारा बना अस्थाई कोविड-19 हॉस्पिटल---रायपुर*

आयुष विश्वविद्यालय तथा इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट उपरवारा बना अस्थाई कोविड-19 हॉस्पिटल

रायपुर
कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों के बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आयुष विश्वविद्यालय तथा इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट उपरवारा को अस्थाई कोविड-19 हॉस्पिटल बनाने आदेशित किया है।इस अस्थाई हॉस्पिटल में समन्वय एवं मॉनिटरिंग हेतु अनुविभागीय अधिकारी श्री सूरज कुमार साहू को नियुक्त किया गया है।इसी तरह हॉस्पिटल के संचालन एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल,हॉस्पिटल में भोजन,साफ-सफाई,पेयजल तथा मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी,नगर पंचायत अभनपुर,सुरक्षा व्यवस्था हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्री लालचंद मोहले और विद्युत व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता श्री व्ही. के.शर्मा तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को नियुक्त किया गया है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads