*मगरलोड क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में दिनदहाड़े घर अंदर घुसकर अलमारी में रखे नगदी रकम की चोरी का खुलासा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मगरलोड क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में दिनदहाड़े घर अंदर घुसकर अलमारी में रखे नगदी रकम की चोरी का खुलासा*


मगरलोड क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में दिनदहाड़े घर अंदर घुसकर अलमारी में रखे नगदी रकम की चोरी का खुलासा

                                  आरोपी युवक

 *आरोपी से हुई चोरी गए माल माशरुका की शत-प्रतिशत बरामदगी

राजेंद्र साहू मगरलोड

  मगरलोड क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 03 निवासी प्रार्थी भोज राम साहू पिता साधु राम साहू दिनांक 02/08/2020 को थाना मगरलोड आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29/07/2020 को वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था, घर पर उसका 9 वर्षीय बालक अकेला था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर आकर उसके बेटे से पीने का पानी मांगा और उसे ₹20 देकर दुकान भेज दिया फिर सुनेपन का फायदा उठाकर घर कमरे अंदर घुसकर अलमारी में रखे नकदी रकम ₹4000 को चोरी कर ले गया कि प्रार्थी को रुपए की आवश्यकता होने पर अलमारी देखा तो उसमें रखा रुपए नहीं मिला कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


        दिनदहाड़े घर अंदर घुसकर नगदी रकम चोरी होने की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू को मिलने पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चोरी गए मशरुका की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी मगरलोड को निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में प्रार्थी के घर जाकर उसके नाबालिक पुत्र से प्रेम से बातचीत करने पर अज्ञात आरोपी के हुलिया की जानकारी मिली जिसके आधार पर मुखबीरों को पतासाजी हेतु लगाया गया। इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी व हुलिया के आधार पर ग्राम मोहंदी निवासी संदेही कौशल सिंह साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिस पर संदेही कौशल सिंह साहू ने घटना दिनांक को प्रार्थी के घर अंदर घुसकर अलमारी खोलकर नकदी रकम ₹4000 चोरी करना स्वीकार करते हुए अपने घर में रखना बताकर गवाहों के समक्ष निकाल कर पेश किया जिसके कब्जे से चोरी गई रकम 4000/-रु की बरामदगी की जाकर आरोपी कौशल सिंह साहू पिता गौर सिंह साहू उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम मोहंदी थाना मगरलोड जिला धमतरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।

      इस प्रकार थाना मगरलोड पुलिस स्टाफ द्वारा अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दिनदहाड़े घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले आरोपी कौशल सिंह साहू को गिरफ्तार कर चोरी गए माल माशरुका की शत-प्रतिशत बरामदगी करने में सफलता अर्जित किया गया है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads