आंचलिक खबरें
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
*अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में मिले 3 कोरोना संकर्मित*
मंगलवार, 11 अगस्त 2020
Edit
अभनपुर
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होते जा रहे है। अभनपुर क्षेत्र के ग्राम मंदलोर,बंजारी और अभनपुर नगर के शिक्षक नगर में नए कोरोना संकर्मित मिले है। आपको बता दे कि अभनपुर क्षेत्र में कुल अभी तक 155 कोरोना संकर्मित लोग मरीज मिले थे। नए कोरोना संकर्मित मरीजो के घरों के दायरे को कन्टेन्टमेंट जोन बनाये गए है।
कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु जागृति साहू,मुख्य नगर पालिका अधिकारी,नगर पंचायत अभनपुर,,घरो का एक्टिव सर्विलांस,स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर व क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर सुरज कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व),अभनपुर,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु अभनपुर थाना के थाना प्रभारी श्री बोधन साहू, को जिम्मेदारी दी गई है।
Previous article
Next article
