*बाबा साहब अंबेडकर के भव्य प्रतिमा का हुवा अनावरण--नायकबाँधा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बाबा साहब अंबेडकर के भव्य प्रतिमा का हुवा अनावरण--नायकबाँधा*


बाबा साहब अंबेडकर के भव्य प्रतिमा का हुवा           अनावरण
अभनपुर
अभनपुर के समीप ग्राम नायकबाँधा में बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा का अनावरण हुआ जो भारतीय मूलनिवासी संघ अभनपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 11 अगस्त 2020 को  नन्दकुमार बघेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष) मतदाता जागृति मंच के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता खेमराज कोशले(सदस्य)जिला पंचायत रायपुर,  कुंदन बघेल (अध्यक्ष)नगर पंचायत अभनपुर,  टिकेन्द्र बघेल (अध्यक्ष) ब्लाक कांग्रेस कमेटी,  रामकृष्ण जांगड़े (मुख्य संयोजक) सयुक्त मोर्चा ,जगदीश कौशिक (विचारक), रघुनंदन साहू (संयोजक) सयुंक्त मोर्चा, रिक्की आहूजा (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी) मतदाता जागृति मंच,कल्याण साहू(सदस्य)मतदाता जागृति मंच,  राजू बारले (उपाध्यक्ष)जनपद, जितेंद्र बंजारे (जनपद सदस्य) , भगबली (सरपंच),से मोहन भारती(पूर्व सरपंच) ग्राम पंचायत नायकबाँधा के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।



        नंद कुमार बघेल जी अभनपुर प्रवास पर थे। प्रवास के नेतृत्व  टिकेन्द्र बघेल द्वारा किया गया जहां पर दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किये गए, प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनी माता एवं सांसद  रेशम लाल जांगड़े जी के पुण्यतिथि का कार्यक्रम मिनी माता आश्रम बड़े उरला एवं भारत रत्न,बोधिसत्व,आबिन्धन निर्माता डॉ. भीमराव  अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण,अम्बेडकर चौक नामकरण कठिया मोड़ नायकबाँधा अभनपुर । इन दोनों ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में sc/st/obc/Minority के भारतीय मूलनिवासी संघ अभनपुर के सदस्यों उपस्थित रहे। सर्व प्रथम स्व.मिनी माता आश्रम पहुंचकर मिनी माता जी व स्व. रेहम लाल जांगड़े जी के पुण्य तिथि कार्यक्रम स्थल में पहुचकर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात प्रतिमा अनावरण स्थल पर पहुंचे जहां जय भीम के नारों  से चारो ओर गूंज उठा।


 बघेल जी ने डॉ. भीमराव अंडेडकर जी के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।व उनकी स्मृति में पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया।भारतीय मूलनिवासी संघ अभनपुर के अध्यक्ष पुनु राम देशलहरे के स्वागत भाषण पश्चात सभा को सम्बोधित करते हुये श्री बघेल ने भारतीय मूलनिवासी संघ अभनपुर की जमकर सराहना की तथा अनु.जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक के हित में कार्य करने प्रेरित किया।RSS पर तंज कसते हुए कहा कि ये मनुवादी व्यवस्था को लागू करना चाहते है जिसके माध्यम से ये मूलनिवासियों पर अत्याचार करते रहें ,ऐसा करने के लिए गली गली में सरस्वती शिशु मंदिर का निर्माण करना चाहते हैं।इसे हम सफल होने नहीं  होने देंगे  हम सब मिलकर इसका विरोध करें तभी संभव हो पायेगया।संत महात्माओं के विचारधारा का अनुशरण करने व कर्मकांड,ब्राम्हणवाद से बचने की सलाह दी। सभा पश्चात राष्ट्रीय राजमार्ग (अभनपुर-राजिम)पर अम्बेडकर चौक का भूमिपूजन किया,साथ ही बुद्ध मंगल भवन के लिए स्थल निरीक्षण भी किया।
ग्राम पंचायत नायकबाँधा में संघ द्वारा 3 एकड़ भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त कराकर सुरक्षित रखा गया है ताकि भविष्य में अनेक शैक्षणिक गतिविधियां, पुस्तकालय, वाचनालय व मांगलिक कार्यक्रमसम्पन्न हो सके व संविधान तथा बाबा साहेब सहित समाज के महापुरुषों के विचारों ,सिंद्धान्तों को जन- जन तक पहुंचाया जा सके, इस नेक कार्य को पूरा करने प्रयाद के लिए संघ को साधुवाद दिया।
       
     
                इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  पन्ना लाल नवरंगे, हरिराम भट्ट, राधा कृष्ण टंडन, दिलीप बारले, हीरा चंद रात्रे, मेला राम डांडे, धनेश्वरी डांडे,रंजित भारती, बसंत कोसरे ,  वेदब्यास तारक, उत्तम ढ़ीढ़ी चेतन बंजारे,खानचंद कोशले, बालमुकुंद साहू, दीनदयाल बघेल, आनंद राव ,विजय राव सहित सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिक्की अरोड़ा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का कवरेज किया गया।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads