*मिनीमाता की 48 वीं पुण्यतिथि मनाई गई--आरंग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मिनीमाता की 48 वीं पुण्यतिथि मनाई गई--आरंग*

 मिनीमाता की 48 वीं पुण्यतिथि मनाई गई


आरंग
आरंग नगर के जय स्तम्भ चौक सतनामी पारा के पास ममतामयी मिनीमाता की 48 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद को उनके मानव समाज के प्रति किए गए योगदान के लिए याद किया गया।
इस दौरान वार्ड पार्षद  शरद गुप्ता ने समाज को  सम्बोधित करते हुए कहा मिनीमाता 1951 से 1971 तक लोकसभा सांसद रहीं। उन्होंने मानव कल्याण, नारी उत्थान, किसान, मजदूर, छूआछूत कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला शिक्षा और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उद्बोधन के दौरान पार्षद गुप्ता जी ने में समाज विकास के लिए एक  घोषणा किये।  जय स्तम्भ के आस पास वृक्षारोपण करने और बाबा गुरु घासीदास के नवनिर्मित जोड़ा जैतखाम बनाने  एवं फव्हारा बनाने 18 दिसम्बर तक  कार्य पूर्ण करवाने  की  स्वीकृति दिए। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शरद गुप्ता , पूर्व अध्यक्ष खेमलाल खेलवार, डॉ विष्णु भारद्वाज, कामता ढीढी,डॉ संतोष भारद्वाज, नारायण बघेल , राजेश भीमफोर,मुकेश पुरैना, शिव खेलवार, रवि ढीढी, रितेश खेलवार, सोनू घृतलहरे अजय भारद्वाज उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी नंदकुमार ढीढी ने दी ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads