*वक्ता मंच ने बरसते पानी मे भी कोरोना पर तूफानी जागरूकता अभियान चलाया* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*वक्ता मंच ने बरसते पानी मे भी कोरोना पर तूफानी जागरूकता अभियान चलाया*

*वक्ता मंच ने बरसते पानी मे भी कोरोना पर  तूफानी जागरूकता अभियान चलाया*

----------------------------------------
रायपुर
कोरोना की प्रभावी रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी जन जागरण की मुहिम आज बरसते पानी मे भी जारी रही।आज लगातार चौथे दिन मंच के कार्यकर्ताओं ने संतोषी नगर बाजार में अव्यवस्थित भीड़ एवं ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए  सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील की।वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि संस्था के कोरोना  योद्धाओ ने भीगते हुए तूफानी प्रचार किया एवं आम जनता को संक्रमण से बचाव हेतु अपनाई जानेवाली सावधानियों के प्रति शिक्षित किया।आज विशेषकर मास्क पहनने के तरीकों,हाथ धोने या सेनेटाइज करने की सही विधि,आपस मे 2 गज दूरी बनाए रखने के तरीके एवं दैनिक क्रिया कलापों में सजगता बनाये रखने पर लोगो को जानकारी दी गई।इस क्रम में राजधानी सहित प्रदेश भर में बढ़ते संक्रमण को हल्के में न लेकर विशेष सावधानियां बरतने की हिदायत भी दी गई।

बाजार इलाको में माइक प्रचार के जरिये मंच के पदाधिकारियों ने अनिवार्य रूप से मास्क लगाए जाने पर जोर दिया।वक्ता मंच के कार्यकर्ताओं ने  जन सामान्य को समझाया कि दैनिक क्रिया कलापों में लापरवाही करने से हम स्वयं संक्रमित हो सकते है एवं जाने अनजाने में संक्रमण का वाहक बनकर स्वयं के परिजनों,पड़ोसियों,रिश्तेदारों एवं परिचितों के लिए खतरा पैदा कर सकते है।अतः आवश्यक सावधानियां अपनाकर इस दुखद स्थिति को टाला जा सकता है।उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि देश व दुनिया के जिन हिस्सो में जनता ने सावधानियों को अपनाया है वहाँ संक्रमण की प्रभावी रोकथाम की जा सकी है।आज का प्रचार अभियान वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू सहित धनेश्वरी नारंग,अरविंद राव,जितेंद्र नेताम,दुष्यंत साहू,डॉ इंद्रदेव यदु के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ ।इसमे बड़ी संख्या में वक्ता मंच के कार्यकर्ता एवं संतोषी नगर क्ष्रेत्र के युवा सम्मिलित हुये।*
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads