आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
खेती किसानी
छत्तीसगढ़
प्रशासन
राजनीति
*कारखाने के जहरीले धूआ से हो रहे हैं फसल बर्बाद ---धरसींवा*
बुधवार, 5 अगस्त 2020
Edit
किसानों की फसल 2 साल से कारखाने के जहरीले धूआ से हो रहे हैं बर्बाद
किसानों की शिकायत पर मौके पर जनपद पंचायत धरसीवा के अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल भारती व जिलाध्यक्ष कार्यकारी कांग्रेस सेवा दल रायपुर ग्रामीण मनहरण लाल वर्मा पहुंचे
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
छत्तीसगढ़ विधानसभा के निकट ग्राम पंचायत छपोरा के किसान हरि शंकर वर्मा सहित अन्य लोगों ने धरसीवा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती से शिकायत किया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक आयरन की गोली बनाने वाली कंपनी आर एन इंटरप्राइजेज है जिससे जहरीले काली धुआ निकलता है जिसके कारण किसानों की फसल 2 साल से बर्बाद हो रहा है वर्तमान में धान की फसल लगाई हुई है मौके पर पहुंचे जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल भारती व जिलाध्यक्ष कार्यकारी कांग्रेस सेवा दल रायपुर ग्रामीण मनहरण लाल वर्मा ने स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा पाया कि उनके धान के फसल पीले पड़ गए हैं जिससे निश्चित ही फसल को नुकसान होगा तथा हरि शंकर वर्मा ने बताया कि हमारे फसल 2 साल से बर्बाद हो रहे हैं पिछले साल कंपनी प्रबंधन से शिकायत किया गया था लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुआ ,न हीं कोई मुआवजा दिया गया श्री हरि शंकर वर्मा के साथ ग्राम के ही युवा दुष्यंत साहू , धनेश धीवर ने बताया कि शाम देर रात को कंपनी के द्वारा जहरीले काले धूआ अधिक मात्रा में छोड़ा जाता है
जिससे आसपास गुजरने में भी दिक्कत होती है ,उन लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है तथा फसल भी बर्बाद हो रहे हैं कंपनी के द्वारा किसी भी प्रकार की 2 साल के अंतर्गत इसके रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया ना किसी भी प्रकार की फिल्टर प्लांट लगाया गया जिससे इससे छुटकारा मिल सके कंपनी प्रबंधन के द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है आगे किसी भी प्रकार की उचित कदम नहीं उठाने पर किसानों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसके संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की ओर इस पर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवा के प्रतिनिधि कमल भारती के द्वारा इस शिकायत पर उचित कार्यवाही करने तथा जहरीले धुएं से रोकथाम के लिए उचित व्यवस्था के लिए कंपनी प्रबंधन से करवाने की बात कही
Previous article
Next article


