*किसानों ने अपनी समस्या को लेकर अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर को दिए ज्ञापन*
बुधवार, 5 अगस्त 2020
Edit
किसानों ने अपनी समस्या को लेकर अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर को दिए ज्ञापन
अभनपुर
पुरानी रायपुर -धमतरी रोड जोकि सेजबहार ,भखारा से होकर धमतरी निकलता है। जहां रोड चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। वही राखी से कचना मार्ग के बीच उल्बा -राखी के किसानों के द्वारा दावा किया जा रहा है कि उनका जमीन रोड चौड़ीकरण में दबा हुआ है। मानव कल्याण अधिकार भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल संयोजक नेहरू लाल साहू ने किसानों के साथ उपस्थित होकर अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर से मांग किया है की कृषकों की भूमि का नाप टीम गठित कर अति शीघ्र कराये। समय रहते कीसानो का भूमि चौड़ीकरण में दबा है तो उचित मुआवजा मिलना किसानों के हित में होगा। आवेदक उमाकांत शर्मा एवं सदानंद धिवर ने किसानों की समस्या को संक्षिप्त रूप में अनुविभागीय अधिकारी को बताया । उक्त स्थल में राकेश शर्मा ,राममूर्ति शर्मा जिवराखन मारकंडे, पवन ,सुरेश, दाऊ लाल शर्मा ,राममूर्ति शर्मा अतुल मिश्रा, अतीत मिश्रा, उषा किरण , सहित अन्य किसानों का खेतिहर जमीन आता है। एसडीएम अभनपुर सूरज साहू ने किसानों को आश्वासन दिया कि अति शीघ्र टीम गठित कर वाद भूमि का नाप जोक कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।
Previous article
Next article
