*राजिम नगर में लाखों रुपये की लूट* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजिम नगर में लाखों रुपये की लूट*

राजिम नगर में दिनदहाड़े घर से लाखों रुपये की लूट

गरियाबंद जिले के राजिम नगर के आमापारा में रहने वाले भोजराम साहू का गरियाबंद मार्ग में बैंक जे समीप  देविका डेली नीड्स नाम से दुकान  संचालित है जहा दोपहर भोजराम साहू अपने दुकान पर थे औऱ घर मे उनकी पत्नी अपने  बच्चों  के साथ घर मे थे ।वही उनके घर मे   मुह ढके दो युवक मोटरसाइकिल पर भोजराम साहू के घर पहुंचे ।


 और   युवक अपने साथ कार्टून रखे हुए थे, । भोजराम साहू के घर पहुंचकर और धक्का मारते हुए दोनों अंदर घुसे और बच्चे के  गले में धारदार हंसिया नुमा धारदार हथियार टिका दिया . बच्ची की आवाज  सुन  उसकी माँ बाहर आई तो आरोपियों ने उसे धमकाते  हुए घर में रखें नगदी और जेवरात देने कहा . बच्ची को आरोपी के कब्जे में देख महिला ने घर मे रखे आभूषण और नगदी 5 लाख रुपये   दे दिए,और सारा रकम  रखकर  माँ और बच्चों को भीतर कमरे में बंद कर मोटरसाइकिल से  फरार हो गए  साथ महिला ने बताया कि . जाते-जाते दोनों आरोपी ने खुद को उत्तरप्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे का आदमी बताया । वही दोनों  बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पडीसी पहुचे और बाहर निकाला और  भोजराम को और राजिम पुलिस को सूचना दी गई .वही लाखो रुपये दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आर.के. साहू मौके पर पहुंचे और आसपास के घर और दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की कोशिश की . और सीसीटीवी में मिले फुटेज में दोनों आरोपी मुह में गमछा लपेटे और अपने साथ कार्टून रहे हुए है। घटना की जानकारी मिलते गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए राजिम पुलिस को जांच के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए .साथ ही दिन में  शहर में हुई लूट की  इस घटना से पूरे नगर में हडकम्प सा मचा हुआ है । और पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लोगो से जानकारी लेकर जल्द ही आरोपी को पकड़ने की बात कही।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads