*पियक्कड़ से हलाकान पत्नी पहुची पुलिस की शरण मे--धरसीवां* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पियक्कड़ से हलाकान पत्नी पहुची पुलिस की शरण मे--धरसीवां*

पियक्कड़ से हलाकान पत्नी पहुची पुलिस की शरण मे
 पुलिस ने पियक्कड़ को किया गिरफ्तार

   सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसीवां
धरसीवां क्षेत्र में पियक्कड़ों से  संभ्रांत नागरिक ही नही अपितु पियक्कड़ों की पत्नियां भी हलाकान हैं ऐंसा ही एक मामला शनिवार को धरसीवां थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सिलतरा के अंतर्गत  ग्राम नेउरडीह में सामने आया जहाँ अपने पियक्कड़ पति से  परेसान पत्नी पुलिस से न्याय की गुहार लगाने पहुची।
     सिलतरा चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने बताया कि नेउरडीह निवासी अनूप कुर्रे शराब का आदि है और वह रोजाना शराब के नशे में अपनी पत्नी  को परेसान करता था आरोपी की पत्नी के अलावा घर मे बेटी भी है ऐंसे में पियक्कड़ से परेसान उसकी पत्नी ने अपनी पीड़ा पुलिस को बताई जिस पर पुलिस ने आरोपी पियक्कड़ पति को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads