आंचलिक खबरें
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
*संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत---मगरलोड*
रविवार, 9 अगस्त 2020
Edit
नारधा में पारंपरिक पर्व कमरछठ मनाया गया
संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत
राजेंद्र साहू मगरलोड
पूरे विश्व में फैले कोरॉना महामारी को विड 19 संक्रमण के चलते पारंपरिक कमरछठ पर्व रविवार को नारधा में संतान की लंबी उम्र के लिए माताओ ने कमरछट का पर्व रखा गया कमरछट की तैयारी सुबह से ही पशहर चावल कांसी के फूल महुआ के पत्ते और महुआ धान की लाई पूजा के कई छोटी बड़ी पूजन कि सामग्री भगवान शिव को अर्पित कर संतान के दीर्घायु जीवन की कामना की।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहारो में से एक कमरछठ के दिन माताएं निर्जला व्रत रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है कमरछठ की कहानी सुनकर शाम को डूबते सूर्य को अघ्र्य देने के बाद अपना व्रत खोलती है नार धा निवासी गीतांजलि साहू , रूखमणी , डामिन, ने बताया कि यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। कमरछठ का महत्व संतान प्राप्ति और संतान की लंबी दीर्घायु के लिए किया जाता है । कमरछठ में उपस्थित देवमती निषाद, गीतांजलि साहू , डामिन साहू, तिलोत्मा साहू, संतोषी, देवबती, कृष्णाबाई, पूर्णिमा निषाद निषाद, बिराजो निषाद आदि उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
