*दोनर पुल के रेलिंग से टकराने एक की मौत , साथी घायल-मगरलोड* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*दोनर पुल के रेलिंग से टकराने एक की मौत , साथी घायल-मगरलोड*

दोनर पुल के रेलिंग से टकराने एक की मौत एक घायल

108 वाहन के मदद से कुरूद अस्पताल लाया गया

राजेंद्र साहू मगरलोड 
 बाइक पुल के रेलिंग टकराने के बाद 50 फीट घसीटाने से बाइक  सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गया व  साथी घायल  हुआ । जिसे संजीवनी 108 वाहन से इलाज हेतु कुरूद अस्पताल ले जाया गया ।  सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुरूद थाना अंतर्गत ग्राम बोदाछापर निवासी खिलेश्वर ध्रुव पिता चमरू राम उम्र 25 वर्ष साथी अश्वनी साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 40 वर्ष दोनों मोटरसाइकिल साइन हीरो  क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 9277 से बोरसी घूमने आया था । दोनों घूमकर अपने गांव बोदाछापर  के लिये  निकले थे । तकरीबन 5  बजे की बीच बोरसी व दोनर मार्ग  के पुल के बीच मे  बाइक पुल के रेलिंग से टकराकर 50 फीट घसीटने सेअनियंत्रित होने से  मौके पर खिलेश्वर ध्रुव के सिर में लथपथ खून, बाया पैर की हड्डी टूटने व कंधा में चोट लगने स घटना स्थल में  मौत हो गया।  ।वहीं साथी अश्वनी घायल हुए जिसे इलाज के लिए कुरूद अस्पताल ले जाया गया ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads