*श्रीराम मंदिर शिलान्यास की खुशी में रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली-राजिम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*श्रीराम मंदिर शिलान्यास की खुशी में रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली-राजिम*

श्रीराम मंदिर शिलान्यास की खुशी में रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली

       राजिम
  अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से हुए भूमिपूजन को लेकर गांव-गांव में खुशियां मनाई गईं। हिंदू संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के आह्वान पर लोगों ने शाम को आंगन में दीप प्रज्जवलित कर इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनें। इस शिलान्यास कार्यक्रम से अभिभूत होकर बुधवार को जिला पंचायत गरियाबंद के सदस्य चंद्रशेखर साहू एवं जनपद पंचायत सदस्य दीपक साहू के संयुक्त नेतृत्व में भगवा ध्वज से सजाकर भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली ग्राम लोहरसी के बजरंग चौक से पूजा अर्चना उपरांत प्रारंभ होकर ग्राम रवेली की गलियों से होते भगवान श्रीराम के जयकारे और भगवा ध्वज लहराते हुए हनुमान मंदिर और गायत्री मंदिर में रुककर पूजा करते हुए ग्राम पंडरीतराई सतनाम पंथ के प्रतीक जैतखाम में मत्था टेककर अंत में ग्राम भेंडरी भ्रमण कर लोहरसी बाजार चौक में संपन्न हुई।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने मंदिर निर्माण पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम  भारतीय समाज के आराध्य और मर्यादा के प्रतिमान हैं उनके जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखा जाने से करोड़ों लोगों की आस्थाएं फलीभूत हुई हैं। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज मंदिर निर्माण प्रारंभ होने से गांव-गांव गली-गली अयोध्या सी प्रतीत हो रही है इस अवसर पर युवा साथियो का विशेष योगदान रहाऔर साथ मे सभी रामभक्त ग्राम पंचायत भेंड्री के सरपंच मोहन लाल साहू,पूर्व सरपंच लोहरसी घनश्याम पटेल,सोसायटी अध्यक्ष बाबूलाल साहु,पूर्व जनपद सदस्य,पोखन लाल साहू,उपसरपंच भेंडरी आंनद राम साहू, पूर्व उपसरपंच मुकेश ध्रुव,सोसायटी संचालक हलधर पटेल,गोपी ध्रुव ,खेलुराम साहू ,पुष्कर तिवारी,मुकेश निर्मलकर ,घनस्याम ध्रुव,मनीष साहू,संतोष यादव, ओमप्रकाश पटेल,नोखे पटेल,चेतन ध्रुव,सीतला यादव,वीरेंद्र साहू,मिलाप साहू,टिकेश्वर ध्रुव,विक्रम साहू,नेतराम पटेल,सूरज ध्रुव,मनोज कश्यप,पुखराज साहू,हेमन्त साहू,गोपाल यादव,भावेश साहू,गोविंदा निर्मलकर,चम्मन साहू,उरेन्द्र साहू,सोहन साहू,चंदन निषाद,योगेश साहू,डालेश साहू,प्रकाश साहू,अजय ध्रुव,भिगु ध्रुव,आदि सब रामभक्त शामिल हुए
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads