आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
सेहत
*अभनपुर स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर रहे सर्वे*
शनिवार, 1 अगस्त 2020
Edit
स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर रहे सर्वे
अभनपुर
अभनपुर के गोबरा नवापारा नगर में लगातार कोरोना संकर्मित लोगो की संख्या में इजाफा हो रहे है। गोबरा नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 2 में साहू परिवार का कोरोना संकर्मित पाया गया था जिन्हें एम्स भेजा था और उनके परिवार का सेम्पल लिया गया था और चौकाने वाली बात रही कि परिवार के संकर्मित सदस्य वापस आया उसी दिन परिवार के सदस्यों में 14 लोगो का रिपोर्ट आया जिसमे सभी कोरोना संकर्मित मिले। यह सुन नगरवासियों में हड़कम्प मच गया।
वही अभनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य के स्वास्थ्यकर्मियों का सर्वे दल द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 2 में सर्वे के लिये जांच दल पहुचे व वार्ड 2 के सभी घरों में जाकर लोगो के स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी इकट्ठा किये और सर्दी खाँसी और कोरोना के लक्षण लगने पर 104 में फोन कर जानकारी लेवे या समीप शासकीय अस्पताल में जांच करवाने के लिये सलाह दिए गए। मिली जानकारी अनुसार अभी तक गोबरा नवापारा नगर में कुल 44 लोग संकर्मित मिले है जिसमे 28 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस हो गए है और 16 लोगो का इलाज जारी है। आपको बता दे कि अभनपुर क्षेत्र में अभी तक कुल 141 कोरोना संकर्मित मिले है जिसमे 78 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 63 लोगो का इलाज जारी है।
Previous article
Next article

