*मानिकचौरी के गौठान समिति अध्यक्ष हीराचंद रात्रे को बनाया* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मानिकचौरी के गौठान समिति अध्यक्ष हीराचंद रात्रे को बनाया*

मानिकचौरी के गौठान समिति अध्यक्ष  हीराचंद रात्रे को  बनाया
 
अभनपुर
छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी को अमलीजामा पहनाने कदम  बढ़ाते हुए गरीबों, किसानों,व गौसेवकों को विकास  की कड़ी से जोड़ने का एक नायाब तरीका के रूप में गोबर की खरीदी सरकार द्वारा लागू किया गया। इस कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।
              इसी कड़ी में सरकार द्वारा सभी गौठान के संचालन हेतु समिति का गठन किया जा रहा है। पूर्व मंत्री,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक धनेंद्र साहू व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अभनपुर की अनुशंसा पर  माननीय प्रभारी मंत्री जी के अनुमोदन से शासकीय गौठान मानिकचौरी के गौठान समिति अध्यक्ष  हीराचंद रात्रे को  बनाया गया है।रात्रे जी विगत 30 वर्षों से एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करते रहे है।उनकी समर्पण व निष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक बनाया गया था। जिसकी जिम्मेदारी बखूबी  निभा रहे हैं।
                 रात्रे जी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  टिकेन्द्र बघेल, महामंत्री फतीस साहू ,जनपद उपाध्यक्ष  राजू बारले,अनु.जाति प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष पन्ना नवरंगे,nsui के अध्यक्ष  जयवर्धन बघेल, जनपद सदस्यद्वय मनोहर साहू व  जितेंद्र बंजारे ,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  चन्द्रहास साहू, सरपंच ग्राम पंचायत हसदा  शशिप्रकाश साहू, पूर्व युका अध्यक्ष श्री गिरधारी साहू राकेश बघेल,तामेश्वर रात्रे , दिलीप बारले, मनमोहन कुर्रे ,घनश्याम बघेल,सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित किया।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads