*आज का सुविचार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आज का सुविचार*

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠
🎋 *..08-08-2020*..🎋

✍🏻ज्ञान जीवन का दर्पण है, जो हमे जीने की सही राह दिखता है, ये दर्पण परमात्मा शिव से ही प्राप्त होता है।
💐 *Brahma Kumaris* 💐
🌷 *ओमशान्ति🌷

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
  💥 *विचार परिवर्तन*💥

✍🏻जो आप आज हैं वो आप अपने बीते हुए कल के कारण हैं और जो आप आने वाले कल में होंगे, वो आपके आज के काम पर निर्भर करता है।
🌹 *ओमशान्ति🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻



💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*08 अगस्त:-*_ मुस्कान का मोल नही होता कुछ रिश्तों का कोई तोल नही होता लोग तो मिल जाते है हर मोड़ पर लेकिन हर कोई खुदा की तरह अनमोल नही होता।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰




🎇🚨🐘🐝🐘🐝🐘🐝🐘🚨🎇 ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

         *📚★ प्रेरणादायक कहानी ★📚*

              *🌻◆ झूठा अभिमान◆🌻*

_*★ एक मक्खी एक हाथी के ऊपर बैठ गयी। हाथी को पता न चला मक्खी कब बैठी।* मक्खी बहुत भिनभिनाई आवाज की, और कहा, ‘भाई! तुझे कोई तकलीफ हो तो बता देना। वजन मालूम पड़े तो खबर कर देना, मैं हट जाऊंगी।’ लेकिन हाथी को कुछ सुनाई न पड़ा। *फिर हाथी एक पुल पर से गुजरने लगा बड़ी पहाड़ी नदी थी, भयंकर गङ्ढ था, मक्खी ने कहा कि ‘देख, दो हैं, कहीं पुल टूट न जाए! अगर ऐसा कुछ डर लगे तो मुझे बता देना। मेरे पास पंख हैं, मैं उड़ जाऊंगी।’*_

_*★ हाथी के कान में थोड़ी-सी कुछ भिनभिनाहट पड़ी, पर उसने कुछ ध्यान न दिया। फिर मक्खी के बिदा होने का वक्त आ गया।* उसने कहा, ‘यात्रा बड़ी सुखद हुई, साथी-संगी रहे, मित्रता बनी, अब मैं जाती हूं, कोई काम हो, तो मुझे कहना, तब मक्खी की आवाज थोड़ी हाथी को सुनाई पड़ी, उसने कहा, *‘तू कौन है कुछ पता नहीं, कब तू आयी, कब तू मेरे शरीर पर बैठी, कब तू उड़ गयी, इसका मुझे कोई पता नहीं है।* लेकिन मक्खी तब तक जा चुकी थी सन्त कहते हैं, ‘हमारा होना भी ऐसा ही है। इस बड़ी पृथ्वी पर हमारे होने, ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।_

_*★ हाथी और मक्खी के अनुपात से भी कहीं छोटा, हमारा और ब्रह्मांड का अनुपात है । हमारे ना रहने से क्या फर्क पड़ता है?* लेकिन हम बड़ा शोरगुल मचाते हैं। वह शोरगुल किसलिये है? वह मक्खी क्या चाहती थी? *वह चाहती थी हाथी स्वीकार करे, तू भी है; तेरा भी अस्तित्व है, वह पूछ चाहती थी। हमारा अहंकार अकेले तो नहीं जी सक रहा है। दूसरे उसे मानें, तो ही जी सकता है।* इसलिए हम सब उपाय करते हैं कि किसी भांति दूसरे उसे मानें, ध्यान दें, हमारी तरफ देखें; उपेक्षा न हो।_

_*★ सन्त विचार- हम वस्त्र पहनते हैं तो दूसरों को दिखाने के लिये, स्नान करते हैं सजाते-संवारते हैं ताकि दूसरे हमें सुंदर समझें।* धन इकट्ठा करते, मकान बनाते, तो दूसरों को दिखाने के लिये। दूसरे देखें और स्वीकार करें कि तुम कुछ विशिष्ट हो, ना की साधारण।_

_★ तुम मिट्टी से ही बने हो और फिर मिट्टी में मिल जाओगे, *तुम अज्ञान के कारण खुद को खास दिखाना चाहते हो वरना तो तुम बस एक मिट्टी के पुतले हो और कुछ नहीं।* अहंकार सदा इस तलाश में है–वे आंखें मिल जाएं, जो मेरी छाया को वजन दे दें।_

_★ याद रखना *आत्मा के निकलते ही यह मिट्टी का पुतला फिर मिट्टी बन जाएगा इसलिए अपना झूठा अहंकार छोड़ दो* और सब का सम्मान करो क्योंकि जीवों में परमात्मा का अंश आत्मा है।_

                *🌻★ ओम शान्ति ★🌻*

🎇🚨🐘🐝🐘🐝🐘🐝🐘🚨🎇
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads