आंचलिक खबरें
क्राइम
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
*मगरलोड पुलिस ने चार जुआरियों को धर दबोचा*
शनिवार, 8 अगस्त 2020
Edit
मगरलोड पुलिस ने नवागांव के चार जुआरियों को धर दबोचा
राजेंद्र साहू मगरलोड
धमतरी पुलिस अधीक्षक बी पी राज भानु एवं अतिरक्त पुलिस अधिकारी मनीषा ठाकुर धमतरी एवं अनुविभागीय अधिकारी कुरूद द्वारा लगातार आसामाजिक तत्वों जैसे जुआ,अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही किया जाने की आदेश लगातार मिल रही थी। ।जिसको ध्यान रखते हुए मगरलोड थाना प्रभारी विनोद कत्लाम के दिशा निर्देशन पर मगरलोड की पुलिस एक पेट्रोलिंग टीम तैयार कर ग्राम नवांगाव के लिए रवाना हुए, जहां दिन शुक्रवार की शाम को कंवर समाज के भवन में दबिश देते हुए 4 जुवारियों धर दबोचा जिसमें आरोपी का नाम पुसउ राम पिता गुहा राम 35 वर्ष,ओमप्रकाश पिता मेहत्तर राम 51 वर्ष,कुबेर सिंग कंवर पिता जेठन राम कंवर 23 वर्ष,सोमनाथ चेलक पिता ओमकार चेलक 21वर्ष,को 52 पत्ती के सहित 1760 रुपया साथ दबोच कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक खिनेश साहू,आरक्षक मेघराज निषाद,आरक्षक परमानंद साहू, गोकुल सिन्हा,खोमेंद्र भारद्वाज,ओमप्रकाश जांगड़े,राकेश साहू,मनोज सिन्हा का सहयोग रहा।
Previous article
Next article
