आंचलिक खबरें
क्राइम
घटना-दुर्घटना
छत्तीसगढ़
*धरसीवां के चिखली में हुआ ऐंसा वीभत्स हादसा*
गुरुवार, 6 अगस्त 2020
Edit
चिखली में हुआ ऐंसा वीभत्स हादसा की देखने वालों की रूह कांप उठी
ट्रक के पहियों में पिस गया युवक का शरीर उड़ गया चिथड़ा उरला निवासी था वाइक सवार युवक
सिलतरा सरकारी दुकान से शराब खरीदकर लोंट रहा वापस
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
सांकरा पठारीडीह मार्ग पर चिखली नाला के समीप ऐंसा वीभत्स हादसा हुआ कि देखने वालों की रूह कांप उठी आंखे नम हो गई ।
घटना शाम करीब छह बजे की है उरला टीआई अमित तिवारी के मुताबिक मृतक अजय मालिया उम्र 21 उरला क्षेत्र के पारधी पारा का निवासी था वह सिलतरा से उरला की ओर वापस आ रहा था तभी उसकी वाइक को ट्रक क्रमांक सीजी 07 डीए 3979 ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वाइक सवार युवक ट्रक के पहियों में दबकर टुकड़ो में तब्दील हो गया पहियों में बुरी तरह पिसे युवक के शव को देख प्रत्यक्ष दर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए उनकी रूह कांप उठी आंखों से आंसू निकल पड़े घटना को देख सहमे ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक चालक कूदकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर उरला टीआई अमित तिवारी हमराह स्टाफ के पहुचे ओर किसी तरह क्षत विक्षत शव को उठाकर पोस्ट मार्डम के लिए रवाना किया साथ ही ट्रक को जप्त कर चालक की पतासाजी शुरू की।
मृतक के पास घटना स्थल पर शराब की कुछ बोतले मिली सँभवतः मृतक सिलतरा की सरकारी शराब दुकान से शराब लेकर वापस लोंट रहा था और यह वीभत्स हादसा हो गया।
Previous article
Next article
