*VIDEOयुवा बने शिक्षा सारथी-अभनपुर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*VIDEOयुवा बने शिक्षा सारथी-अभनपुर*


                       युवा बने शिक्षा सारथी
वीडियो देखें@
अभनपुर
 इस करोना काल आपदा के घड़ी में ग्राम पंचायत मुर्रा अभनपुर में गांव के युवा साथी कोरोना वोरियार्स के रूप में बच्चो को पढ़ाने में आगे आए।सभी बच्चे मास्क,निश्चित दूरी का पालन करते हुए पढ़ई तुहर दुवार कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के मुखिया और शिक्षकों के सहयोग से कक्षा 1 से 8 वी के छात्र छात्राओं को गांव के खाली भवनों में गांव के ही पड़े लिखे युवक/युवती/गृहणी बच्चो को पढ़ा रहे हैं।

इस पूरी प्रक्रिया में प्राथमिक/माध्यमिक शाला मुर्रा अभनपुर के समस्त शिक्षक गण समुदाय को जोड़कर प्रति दिन बच्चो का 3 परेड आॅफलाइन क्लास ले रहे है, शिक्षक इसमें बच्चो को पढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाकर सीख मित्रो को साझा कर रहे है जिसके अनुरूप क्लास हो रही है।बच्चो को पढ़ाने के लिए मुर्रा में कुल 10 सीख मित्र (वालेंटियर) अपना योगदान दें रहे है। गांव के तीन अलग अलग जगह पर बच्चो को पढ़ा रहे है सभी संचालन का मोनिटरिंग ग्राम पंचायत मुर्रा के सरपंच श्रीमती शकुन्तला बांधे जी कर रही है।


 शिक्षक/शिक्षिका अपना कार्य समुदाय के साथ कुशलता से समन्वय कर बच्चो के शिक्षा में नियमित लाने में लगी हुई है। दोनों शाला में कुल 253 बच्चे है जिनमें प्रतिदिन 90 बच्चे कक्षा में शामिल हो रहे है।इसी कड़ी में समर्थ चैरिटेबिल ट्रस्ट संस्था शासन के साथ मिलकर रायपुर जिला के अभनपुर ब्लॉक के सभी गांव में शिक्षकों साथ वालेंटियर्स बनाने व बच्चो को जोड़ने पालक को प्रेरित कर सहयोग कर रहे है,जिनके माध्यम से कुल 30 ग्राम पंचायतों में ऐसे छोटे छोटे शिक्षा केंद्र संचालित है जिससे बच्चे अपना कक्षा पढ़ाई कर रहे है।विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद इकबाल जी सभी शिक्षा सारथी योगदान में सराहा हैऔर अपील भी किया है कि इस आपदा के घड़ी में हमारा शिक्षको से मिलकर साथ दे। समर्थ संस्था के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री आकाश शिंघल जी ने बताया कि अभनपुर ब्लॉक में कुल 30 सीख केंद्र संचालित है जिसमें छोटे छोटे समूह में बच्चो को वालेंटियर साथी के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है जिसमे लगभग 100 से अधिक वालंटियर है जिससे प्रतिदिन 500 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है।  जल्दी ही बचे ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads