आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*मुख्यमंत्री के दूरगामी निर्णय से छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर घटी- नारायण*
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020
Edit
मुख्यमंत्री के दूरगामी निर्णय से छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर घटी- नारायण
आरंग
एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्व श्रेष्ठता सिद्ध की है। यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण कुर्रे का। कोरोना के संकट काल में जहां अन्य प्रदेशों में बेरोजगारी की दर बढ़ी है वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में कोरोना की विपदा काल मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कड़ी मेहनत एवं दूरगामी निर्णय से लाकडाउन के दौरान भी चल रही आर्थिक गतिविधियों के कारण बेरोजगारी की दर में उल्लेखनीय कमी आयी है। ज्ञात हो कि विगत दिनों जारी हुए सेन्टर फार मानिटरिंग इंडियन इकानामी (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर जून माह में 14.4 से घटकर जुलाई माह में 9 प्रतिशत के स्तर पर आ गयी है। देश के कई राज्यों में इस दौरान बेरोजगारी की दर बढ़ी है। दिल्ली में बेरोजगारी दर जून में 18.2 प्रतिशत से जुलाई माह में बढ़कर 20.3 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह पांडीचेरी में जून में 4.2 प्रतिशत से जुलाई माह में 21.1 प्रतिशत दर्ज की गई। राजस्थान में जून माह में 13.7 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 15.2 प्रतिशत, गोवा में 10.1 प्रतिशत से बढ़कर 17.1 प्रतिशत दर्ज की गई है। पंजाब में इस दौरान बेरोजगारी की दर बीते एक माह 16.8 प्रतिशत से घटकर 10.4 प्रतिशत हो गई है। कुर्रे ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लिए गए दूरगामी निर्णयों और फैसलों से लोगों को कोरोना काल में बेहतर रोजगार के अवसर मिल रहे है। छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह से ही औद्योगिक गतिविधियां प्रारंभ हो गई थी। वर्तमान में लगभग शत प्रतिशत उद्योगों में कोरोना से रोकथाम और बचाव के साथ काम शुरू हो गया है राज्य में कृषि की गतिविधियों में तेजी आयी है। मनरेगा में बेहतर तरीके से क्रियान्वयन से अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्यों के संचालन और लघुवनोपज की खरीदी से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े। राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं तथा जनकल्याणकारी फैसलों से उत्साहजनक वातावरण बना है।
Previous article
Next article
